फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यकर्मियों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के मृतक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के आश्रितों को हक न मिलने से गुस्साए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह और मंत्री राम नरेश सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर परिवार को उसका दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ऊदल सिंह ने बताया कि चंद्रभान लोअर खंड आगरा नहर में रनर के पद पर कार्यरत था। उसने 35 वर्ष तक स्थायी सेवा की और सेवाकाल के दौरान ही उसकी अचानक मौत हो गई। मृतक के पुत्र की नियुक्ति और देय धन के भुगतान की मांग की गई लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अनसुनी कर दी। जबकि प्रमुख अभियंता सिंचाई और मुख्य अभियंता (गंगा) सिंचाई ने मृतक आश्रित को लाभ देने का आदेश कर दिया है। सिंचाई विभाग के अभियंता शरद कुमार सिंह की  हठधर्मिता की वजह से परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है। मृतक का परिवार पिछले 36 दिन से धरने पर बैठा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने भी परिषद के सदस्यों को साथ प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें