फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करणी सेना के हमले के बाद सपा सांसद का बयान, राजपूतों के लिए कही ये बात; समाजवादी मूल्यों के प्रति समर्पित

Wed, 26 Mar 2025 04:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

करणी सेना ने राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर तोड़फोड़ की। हमले के बाद सपा सांसद का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने राजपूतों को लेकर बयान दिया है, साथ ही अपने बयान पर भी खेद जताया है।
विज्ञापन
राज्यसभा में बोलते सांसद रामजी लाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। बुधवार को करणी सेना ने राज्यसभा में बयान देने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर हमला कर दिया। जमकर बवाल किया। घर में तोड़फोड़ कर दी। पूरे प्रकरण में अब सपा सांसद की ओर से पत्र जारी कर सफाई दी गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

सपा सांसद का कहना है कि मुझे दुख है कि मेरे इस वक्तव्य से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं, जबकि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मुझे इसका खेद  है। मैं सभी जाति, वर्गों एवं संप्रदायों का सम्मान करता हूं। उन्होंने लिखा है कि राजपूत समाज के गाैरव की अनेक गाथाएं हैं। सामाजिक संरचना में उनका योगदान उल्लेखनीय है।  

 

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने जारी पत्र में कहा है कि राज्यसभा में वक्तव्य के दाैरान उनके कहने का आशय ये था कि हमें इतिहास के दबे मुर्दों को पुनर्जीवित नहीं करना चाहिए। इसके विपरीत मेरे वक्तव्य की मूल भावना छोड़कर अनेक विवाद उत्पन्न किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन समाजवादी विचारधारा के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है।



 

सपा सांसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र फिरोजाबाद, आगरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो ये कह सके उनके द्वारा कभी भी जाति या धर्म की राजनीति की गई हो। या इस आधार पर किसी की सहायता नहीं की गई हो। 

 
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि हमें इतिहास से सीख लेकर न्याय संगत समाज के निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करना चाहिए, न कि समाज में वैमनस्यता पैदा करनी चाहिए, यही मेरे बयान की मूल भावना थी। हमें भूतकाल की घटनाओं को आज के सामाजिक व्यवहार का आधार नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें