फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा में खंदी लगने से फसल जलमग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। क्षेत्र के गांव निटावली में रजबहा में खंदी लगने से सौ बीघा से अधिक खेतों में पानी भर गया। इससे फसल भी जलमग्न हो गई। किसानों ने खंदी रोकने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक खंदी बंद नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि रविवार की रात रजबहा में खंदी लगने से निटावली समेत आसपास के आधा दर्जन गांवों में लगभग सौ बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। सोमवार की सुबह जागने पर लोगों को खंदी लगने की जानकारी हुई। किसानों ने खंदी रोकने की कोशिश की। सोमवार की देर शाम तक खंदी बंद नहीं हो सकी थी।
पीड़ित किसान मोहन, रामभरोसे, अभिषेक, मुन्ना खां, रामाधार ने बताया निटावली में रजबहा की खंदी रात में अचानक लगने से खेतों में पानी भर गया है। पानी आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है। इससे निटावली, हविलिया, नगला रघु, साज हाजीपुर, उधन्ना के खेतों में खड़ी लगभग 100 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने खंदी बंद कराने के लिए एसडीएम से गुहार लगाई है। फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से जुगाड़ चालक की मौत
करहल। सैफई-करहल बाईपास मार्ग पर एक ट्रक ने जुगाड़ में टक्कर मार दी। इससे लोडर चालक की मौत हो गई।
किरथुआ गांव निवासी 50 वर्षीय रामवीर मोटर साइकिल में तीन पहिया ठेला लगाकर सामान ढोता था। रविवार की शाम छह बजे काम खत्म करके वापस घर जा रहा था। सैफई-करहल मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें