फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू गुप्ता हत्याकांड: आरोपी की तलाश में विधायक के आवास पर दबिश देने से बच रही पुलिस

Fri, 14 Dec 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रोती बिलखती मृतक राजू की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के राजू गुप्ता हत्याकांड के आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम तो घोषित कर दिया गया, लेकिन गिरफ्तारी एक की भी नहीं हो पा रही है। इनमें से एक दरोगा अनुज सिरोही पुलिस के तमाम हथकंडे जानता है, इस वजह से हाथ नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


दूसरा आरोपी अंशुल कुमार सिंह मथुरा के एक विधायक का रिश्तेदार है। माना जा रहा है कि वो विधायक के आवास में छिपा है, लेकिन वहां जाने से पुलिस बच रही है। क्योंकि विधायक भाजपा का है। 

राजू की मां रेनूलता ने पहले दिन ही कहा था कि उसी के दबाव में उसके बेटे की पीट पीटकर हत्या की गई। पुलिसवाले राजू को घर से उठाने के लिए विधायक की गाड़ी से ही आए थे। अब उस पर इनाम घोषित किया जा चुका है। 
विज्ञापन

विधायक के आवास नहीं गई पुलिस

पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि उसकी तलाश में उसके तमाम रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा चुकी है, वह नहीं मिला है लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके रिश्तेदार विधायक के घर पुलिस एक बार भी नहीं गई है। 

उधर, आरोपी दरोगा अनुज सिरोही की तलाश में पुलिस की टीम बुलंदशहर के अगौता में पहुंची। अनुज वहां नहीं मिला है। वह मोबाइल फोन भी इस्तेमाल नहीं कर रहा है।

समझौते की कोशिश में लगे विधायक के गुर्गे

राजू गुप्ता के परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि विधायक के गुर्गे इस मामले में समझौता कराने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने राजू के रिश्तेदारों से संपर्क किया है। राजू की मां रेनूलता पहले ही कह चुकी हैं कि कुछ लोग दबाव बनाना चाह रहे हैं। वह लगातार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

सीएम तक पहुंचा मामला

यह मामला अब सीएम तक पहुंच गया है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पत्र को लिखकर इस मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने और आरोपी दरोगा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधर, सिकंदरा थाने में पुलिस की पिटाई के बाद हुई राजू गुप्ता की मौत के मामले में आंदोलन हो रहा है। वैश्य समाज के लोगों ने राजू हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक चुप नहीं बैठने का ऐलान किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें