फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को बड़ा झटका, मंजू गुप्ता ने दिया इस्तीफा, पार्टी नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप

Fri, 14 Dec 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मंजू गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के भारतीय जनता पार्टी महानगर संगठन में बवंडर खड़ा हो गया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कई वर्षों से भाजपा से जुड़ी रहीं मंजू गुप्ता ने आगरा के ही पदाधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के संबंध में खुलकर बात करने से इनकार दिया है। उन्होंने कहा कि सही वक्त पर सही प्लेटफार्म पर अपनी बात रखेंगी। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपाइयों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। 

भाजपा में कई पदों पर रहकर कार्य कर चुकी डॉ. मंजू गुप्ता को जुलाई 2018 में महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई थी। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया था। गुरुवार शाम को उनके इस्तीफे की चर्चा होने लगी। इस संबंध में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने इस्तीफे की बात को स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन

मानसिक उत्पीड़न का आरोप

मंजू गुप्ता ने बताया कि पिछले कई महीनों से उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। बहुत सहा लेकिन अब मानसिक दबाव बर्दाश्त नहीं हुआ तो
इस्तीफा ही आखिरी विकल्प दिखा। 

उन्होंने बताया कि इस्तीफा प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को भेज दिया है। जल्द ही नेतृत्व से मिलकर सारी बात बताएंगी। 

उधर, पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनका कोई मानसिक उत्पीड़न नहीं हो रहा था। वो अपने व्यवहार की वजह से ही विवादित हुई हैं। वे प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की भी अवहेलना कर रही थीं।  
विज्ञापन

दूसरी बार बनी थीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष 

डा. मंजू गुप्ता कई पदों पर कई कार्य चुकी हैं। 2011 में वे महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2014 में भाजपा की महानगर उपाध्यक्ष दायित्व संभाला। भाजपा के बेटी बचाओ अभियान प्रदेश सह संयोजक रहीं और उन्हें जुलाई 2018 में दोबारा से महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई। 

महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा सौंपा है। उनका इस्तीफा और रिपोर्ट नेतृत्व को भेज दी जाएगी। फैसला नेतृत्व को ही करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें