फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजपूत किंग और भारत पैंथर ने जीते मैच

Tue, 20 Jan 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्यामो के मैदान में आयोजित महारानी अवंती बाई लोधी किक्रेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। इसमें राजपूत किंग और भारत पैंथर की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर राजपूत किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 183 रन बनाए। जवाब में रॉयल इलेवन की टीम 169 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच सतेंद्र को चुना गया। वहीं दूसरा मैच भारत पैंथर और डेमोंस लेयर क्रिकेट क्लब के मध्य हुआ। भारत पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। जवाब में डेमोंस लेयर की टीम 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत पैंथर ने 6 रन से मैच जीत लिया। विशाल बोना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें