फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून पर बॉलीवुड कलाकारों की बयानबाजी जारी, अब राजपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

Fri, 31 Jan 2020 10:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हास्य कलाकार राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और विरोध में बॉलीवुड कलाकारों की बयानबाजी अभी थमी नहीं है। बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव ने अब नागरिकता कानून को लेकर सरकार को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि सीएए पर सभी दलों को बैठकर बात करनी चाहिए और इसका शांतिपूर्वक समाधान निकलना चाहिए। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के यहां शिकोहाबाद में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हास्य कलाकार राजपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे मिशन 2022 में अपनी पार्टी से राजनीति में एंट्री करेंगे और उत्तर प्रदेश से ही चुनाव लड़ेंगे। 

राजपाल यादव उत्तर प्रदेश में नदियों में गंदगी पर चिंतित दिखे और कहा कि नदियों की सफाई कराने में सरकार का सहयोग करेंगे। नदियों के लिए वे पूरे विश्व से चंदा मांगेंगे। एक हजार करोड़ रुपया एकत्रित करेंगे और यूपी सरकार को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल यादव ने कहा कि हास्य फिल्में लोगों को हंसाने का काम करती थीं। लोग हास्य फिल्मों को देखने के लिए थियेटरों में उमड़ पड़ते थे, लेकिन आज कल मोबाइल और इंटरनेट ने हास्य फिल्मों का चलन समाप्त सा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि किसान का बेटा हूं, किसानों पर आधारित फिल्म पर काम कर रहा हूं। राजनीति के क्षेत्र में उन्होंने एक पार्टी बनाई है जिससे वे प्रदेश में राजनीति की पारी की शुरुआत करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें