फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाराणा प्रताप के बहाने अखिलेश के PDA पर निशाना, आगरा में राजनाथ ने खींची राजनीतिक लकीर; जानें क्या कहा

Mon, 15 Jun 2026 08:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष की पीडीए राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें जाति या धर्म नहीं, बल्कि विकास और कल्याण के आधार पर काम करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक बिना भेदभाव पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक पीडीए के कार्ड का असर दिखने के बाद से लगातार भाजपा उसकी काट खोजने में जुटी है। रविवार को राजनाथ ने महाराणा प्रताप के सम्मान में जो कुछ कहा, वह विपक्ष के पीडीए के नाम पर की जा रही लामबंदी पर हमला ज्यादा रहा।
विज्ञापन


दरअसल, अखिलेश के पीडीए का आधार ही जातीय और धार्मिक आधार पर हो रहे भेदभाव के इर्दगिर्द है। वह लगातार दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसी ओर संकेत कर केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं। ऐसे में राजनाथ का हर वाक्य विपक्ष की इसी राजनीतिक जमीन को बंजर करने के लिए दिखा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से लेकर योगी सरकार तक जाति की राजनीति नहीं करती।

विज्ञापन


जलजीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी सरकारें अपनी योजनाओं के जरिये समाज के हर वर्ग और संप्रदाय के लोगों को राहत पहुंचाने और उनकी जीवनशैली को बेहतर करने की कोशिश कर रही है। हां, अगर कोई अपराध करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। तब धर्म या जाति देखकर निर्णय नहीं लिए जाएंगे। चाहे वोट न मिले, पर निर्णय का आधार तुष्टिकरण नहीं होगा।

योगी के नेतृत्व पर बोले- न अपराध, न अपराधी
उद्बोधन के दौरान राजनाथ ने कई योजनाओं का जिक्र करते हुए योगी सरकार की तारीफ की। कहा कि अब योगी आदित्यनाथ के रूप में ऐसा नेतृत्व है जिसमें अपराध और अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है। कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगा है। अब यूपी में कोई भी अपराध कर के आराम से नहीं घूम सकता। बेहतर कानून व्यवस्था की वजह से ही अब प्रदेश में लोग निवेश करना चाह रहे हैं।


लोगों का इशारा देख बोले-योगी से करेंगे बात
सांसद राजकुमार चाहर के आलू प्रोसेसिंग पर जोर देने के बाद जब राजनाथ भाषण देने पहुंचे तो लोगों ने उन्हें आलू के बारे में बोलने का इशारा किया। लोगों के हाथ उठाकर इशारा करने पर राजनाथ ने कहा कि वह खुद सीएम योगी आदित्यनाथ से इसको लेकर बात करेंगे। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


डिफेंस नोड में जल्द लगेंगी फैक्टरियां
प्रदेश के विकास पर बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज देश और यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश सेमीकंडक्टर चिप का बड़ा हब बनने वाला है। मोबाइल बनाने के मामले में यूपी पहले नंबर पर है। आगरा के पेठे से लेकर अलीगढ़, हाथरस व अन्य जिलों के उत्पादों को देश दुनिया में एक जिला एक उत्पाद के जरिये पहचान मिली है। कहा कि आगरा भी डिफेंस कॉरिडोर का हिस्सा है। लखनऊ और चित्रकूट में फैक्टरियां लग रही हैं, जल्द ही आगरा डिफेंस नोड में भी लगना शुरू होंगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें