फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भीषण रेल हादसा टला, ओएचई बंद कर रोकी गई मुंबई राजधानी एक्सप्रेस

Mon, 22 Jan 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मुंबई से निजामुद्दीन जा रही मुंबई निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रविवार की रात को 2:39 पर लाल सिग्नल पार कर गई थी। गाड़ी को रोकने के लिए आनन-फानन ओएचई की सप्लाई बंद करनी पड़ी। ट्रेन न रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के चालक को मथुरा में उतार लिया इसके बाद दूसरे ड्राइवर को ट्रेन लेकर भेजा गया। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 45 मिनट लेट हो गई। 

मुंबई से निजामुद्दीन जाने वाली राजधानी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का मथुरा में स्टॉपेज नहीं है। यह ट्रेन रात 2:39 बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर आई। उससे दो मिनट पहले ही प्लेटफार्म दो से देहरादून एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। 
विज्ञापन


इस कारण प्लेटफार्म चार पर राजधानी साप्ताहिक स्पेशल को रोक कर लाल सिग्नल दिया गया, लेकिन चालक जितेंद्र कुमार सिग्नल को पार कर  करीब 500 मीटर तक ट्रेन को आगे ले गया। इस पर वॉकी-टॉकी से ड्राइवर को बताकर गाड़ी रुकवाने को कहा गया। 
विज्ञापन

इसके बाद भी जब गाड़ी नहीं रुकी तो शोर मच गया और आनन-फानन आरआरई केबिन से ओएचई की सप्लाई बंद कर ट्रेन को रोका। चालक को गलती का अहसास हुआ तो वह ट्रेन को वापस प्लेटफार्म पर लाया। जिसके बाद चालक को ट्रेन से उतार लिया गया और दूसरे चालक को भेज कर ट्रेन रवाना की गई। 

उतारे गए चालक का मेडिकल भी कराया गया। इसके चलते ट्रेन 45 मिनट लेट हो गई। इस मामले में सोमवार सुबह आठ बजे एडीआरएम मामले की जांच करने मथुरा आए। बताया जा रहा है कि चालक ट्रेन लेकर भूतेश्वर स्टेशन पहुंच जाता तो वहां खड़ी देहरादून एक्सप्रेस से टक्कर हो सकती थी। 

पीआरओ डीआरएम संचित त्यागी ने बताया कि राजधानी साप्ताहिक स्पेशल के चालक का मामला सिग्नल ओवरशूट का नहीं बल्कि सिग्नल बोविंग का मामला है। ड्राइवर का मेडिकल हुआ है। सिग्नल की तकनीकी खराबी लग रही है। देहरादून एक्सप्रेस टकराने जैसी कोई बात नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें