फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाह में खंदी से गेहूं और सरसों की फसल में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। नगर से गुजर रहे नगरिया रजबहा में खंदी कट जाने से किसानों की सौ बीघा में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई। फसल में नुकसान की संभावना के चलते किसान चितिंत हैं।
विज्ञापन

किसानों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है। नगला भूपति से गुजर रहा नगरिया रजबहा में बृहस्पतिवार सुबह खंदी लग जाने से पानी खेतों में भर गया। इससे गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई। दो दिन से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। किसान महावीर सिंह ने बताया कि यह खंदी बीते दो दिनों से कटी है। गांव के लोगों ने कई बार बांधने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
किसान हीरालाल का कहना है कि दो दिनों से लगातार पानी बह रहा है। नहर विभाग के लोगों को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई मौके पर झांकने तक नहीं आया। किसान शिवपाल का कहना है कि सफाई के नाम पर सिर्फ ठेकेदार ने खानापूर्ति की है अगर माइनर की सही ढंग से सफाई हो जाती तो किसानों की फसल बरबाद ना होती। किसान लालाराम ने बताया कि आगे माइनर को किसानों ने विरुद्ध कर रखा है, जिसके चलते माइनर उफान पर है। खंदी कट जाती है जिससे हम किसानों की फसल बरबाद हो रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद खंदी को बंद करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें