फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: राजस्थान पुलिस ने यूपी के पांच पुलिसकर्मियों को 24 घंटे बाद छोड़ा, जानिए पूरा मामला

Sun, 16 May 2021 02:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

धौलपुर के गांव कछपुरा में दबिश के दौरान आगरा पुलिस पर हमला कर दिया गया था। अपने बचाव में पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गांव की एक महिला गोली लगने से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
धौलपुर जिले के गांव कछपुरा में पुलिस की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जिला धौलपुर के थाना कंचनपुर के गांव कछपुरा में आगरा पुलिस पर हुए हमले की घटना के बाद थाने में बैठाए गए पुलिसकर्मियों को 24 घंटे बाद छोड़ दिया गया। उधर, घायल महिला के परिजनों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आगरा पुलिस की ओर से भी अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गोतस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को शनिवार को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में आठ मई को गोतस्करों के गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद राजस्थान बार्डर के गांव के गिरधारी का नाम सामने आया था। वह भाट जाति के लोगों की मदद से सस्ते दामों में गोवंश को खरीदकर लाता था। गैंग गोवंश को बिहार लेकर जाता था। गिरधारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

संबंधित खबर- धौलपुर में दबिश के दौरान आगरा पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में महिला को लगी गोली 
विज्ञापन


शुक्रवार को गिरधारी को राजस्थान की सीमा पर थाना एत्माद्दौला, खेरागढ़ और एसओजी टीम ने पकड़ लिया था। इसके बाद उसके साथियों को पकड़ने के लिए आगरा पुलिस धौलपुर के थाना कंचनपुर स्थित कछपुरा गांव पहुंची थी। यहां से चार और आरोपी पकड़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस  टीम को घेर लिया था। पुलिस टीम ने बचाव में गोली चला दी थी। 

विज्ञापन

आगरा के पांच पुलिसकर्मियों को थाने में बैठाया
फायरिंग में गोली एक महिला को लग गई थी। आगरा पुलिस पांच आरोपियों को लेकर निकल गई थी, जबकि राजस्थान पुलिस ने खेरागढ़ थाने के एसआई हरिओम और उनके साथ चार पुलिसकर्मियों को कंचनपुर थाने में बैठा लिया था। रात में एसएसपी मुनिराज जी वहां पहुंचे। उन्होंने एसपी धौलपुर केसर सिंह से बात की। शनिवार को महिला की हालत में सुधार हुआ। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के परिजनों ने आगरा पुलिस की टीम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दूसरा मुकदमा आगरा पुलिस की ओर से लिखा गया है। इसमें 200 से ज्यादा ग्रामीण आरोपी बनाए गए हैं। मुकदमा एसआई हरिओम ने जानलेवा हमले का दर्ज कराया है। विवेचना के बाद मुकदमों में कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों को थाना कंचनपुर से छोड़ दिया गया। 

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। मुकदमे की राजस्थान पुलिस विवेचना करेगी। वहीं राजस्थान से गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें