फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में बोले डॉ. सतीश पूनिया: गिरिराज प्रभु के आशीर्वाद से यूपी में जनता फिर बनाएगी भाजपा की सरकार

Fri, 31 Dec 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गुरुवार को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। 
 
विज्ञापन
डॉ. सतीश पूनिया ने गिरिराज प्रभु का किया दुग्धाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां बृहस्पतिवार को दानघाटी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि गिरिराज जी के आर्शीवाद से यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन पहुंचे
बृहस्पतिवार को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। मंदिर के सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने स्वागत किया। इसके उपरांत डॉ. पूनियां ने पत्रकारों से कहा कि 2022 के प्रदेश विधान चुनाव में मोदी के सबका साथ सबका विकास की नीति और योगी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था, हिंदुत्व को मानने वाले लोग भाजपा की सरकार बनाएंगे।
राजस्थान के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश चुनाव में मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को अराजकता, दंगा, फैला कर भ्रष्टाचार में डुबो दिया था। योगी ने पांच साल में प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर दंगाई, माफिया को उनके सही ठिकाने पर पहुंचाया है।
विज्ञापन

श्री गुरु कृपा गार्डन पर जिला पंचायत प्रतिनिधि महादेव शर्मा ने डॉ. सतीश पूनियां को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ नेता जवाहर सिंह बेढम, नेम सिंह फौजदार, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर फौजदार, हजारी सिंह, बबलू कुर्का आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें