फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज चौहान हत्याकांड: छोड़ दिए थे सारे गलत काम, बाहर भेज रही थी उसे...विधायक के सामने रो पड़ी मां, ये कहा

Tue, 27 Jan 2026 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुआ राज चौहान की हत्या के बाद विधायक परिजनों से मिलने घर पहुंचे। राज चौहान की मां ने बताया कि उसने सारे गलत काम छोड़ दिए थे। उसे बाहर भेज रही थी, उससे पहले की राज की जान ले ली गई। 
विज्ञापन
राज चौहान की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गेस्ट हाउस में गोलियों से छलनी कर राज चौहान की हत्या कर दी थी। इसके बाद सोमवार को विधायक एत्मादपुर डॉ धर्मपाल सिंह मृतक की मां से मिलने पहुंचे। मां नीरू चौहान ने विधायक के सामने हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव से मिलकर सुलह कराने और बेटे को सुरक्षित रखने के लिए बाहर भेजने की तैयारी करने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपियों ने साजिश के तहत बेटे को घेरकर हत्या कर दी। विधायक ने उन्हें पुलिस से बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं घटना के बाद शक के दायरे में शोएब मंसूरी और पंडित समेत कई की तलाश में पुलिस की पांच टीमें  लगातार दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में दो हत्याओं के बाद डीसीपी सिटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना धर्मेंद्र लाम्बा को हटा दिया और उनकी जगह नाई की मंडी थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार को थाना ट्रांस यमुना की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें