फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को मिली थी यहां करारी हार, 'जमानत' पर आई यह खबर

Wed, 19 Jun 2019 11:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राज बब्बर - फोटो : Instagram
विज्ञापन
फतेहपुरसीकरी से लोकसभा चुनाव लड़े कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर चुनाव हार गए थे। खबरें आईं थीं कि उनकी जमानत जब्त हो गई है। लेकिन, इस संबंध में आगरा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजबब्बर को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों को 21 जून तक खर्च का ब्यौरा देना है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने कहा है कि निर्वाचन व्यय का लेखा संबंधित रिटर्निंग आफीसर, लेखा टीम को उपलब्ध कराना होगा।
 
निर्धारित तिथि तक खर्च का हिसाब किताब न देने पर निर्वाचन आयोग को सूचित किया जाएगा। वहीं, भारत सिंह ने फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है कि वह अपनी जमानत राशि ले जा सकते हैं। उनकी जमानत जब्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी सीट पर दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को हुआ था। इस सीट पर 60.26 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस सीट पर कुल 1710926 मतदाता हैं, जिसमें से 1030951 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को 172082 मत प्राप्त हुए थे। जो जमानत जब्त से करीब एक हजार वोट अधिक हैं।

लोकसभा चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत करने जा रहे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 12,500 रुपये शुल्क जमा करनी होती है। कुल वोट का छठा हिस्सा हासिल नहीं कर पाने वालों की जमानत राशि जब्त मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें