प्रेस कांन्फ्रेंस करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि भगवान श्रीराम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो कहां बनेगा। भाजपा इसका जवाब दें।
आगरा में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज बब्बर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मंदिर निर्माण का मुकदमा नहीं, बल्कि 2.77 एकड़ जमीन के मालिकाना हक का चल रहा है। इस कदमे में तीन पक्ष हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुकदमे के तीनों पक्ष की लड़ाई राम मंदिर के लिए नहीं है। इन तीनों की लड़ाई जमीन के मालिकाना हक के लिए है। तीनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना हक होने का दावा कर रहे हैं।