फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवा क्रिकेटरों की चमक पर राजबब्बर ने लगाई मुहर

Sun, 21 Jun 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विविधा क्रिकेट अकादमी
विज्ञापन
आगरा। विविधा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजबब्बर ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए। अंश प्रताप सिंह को बेस्ट बैटर, नमन चौहान को बेस्ट फील्डर, दर्श जुरैल को बेस्ट बॉलर, वंशिका रघुवंशी को इमर्जिंग प्लेयर, समर्थ चौहान को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
समारोह में राजबब्बर को 21 किलो की फूलों की माला पहनाई गई। अकादमी अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी, कोच राहुल प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र गर्ग, भारतीय जूनियर टीम चयनकर्ता हरिंदर सिंह सोढ़ी, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, विशाल मलिक, भारत भूषण गप्पी, राम टंडन, ओम शर्मा, विनोद कुमार, दीपेंद्र राठौर, संजय कप्तान, सरदार मंजीत सिंह, अतुल सोलंकी, अतुल चतुर्वेदी, गोविंद बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें