फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के कर्मचारियों का हो समायोजन

विज्ञापन
कासगंज में कर्मियों के समायोजन की मांग करते एंबुलेंस कर्मी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जिसकी सेवा प्रदाता जीवीके एमआरआई थी। इससे टेंडर लेकर प्रदेश सरकार ने दागी एवं सीबीआई जांच चल रही चिकित्सा कंपनी को दे दिया गया। ऐसे में एडवांस लाइफ सपोर्ट के लगभग 1000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडराने लगा है। इसी को लेकर एंबुलेंस यूनियन ने बैठक की। इसमें कर्मियों के समायोजन किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री एवं आशीष मिश्रा ने कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के कर्मचारी कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सेवा में लगे रहे। अब उनकी कोई सुनने वाला नहीं है, ना तो सेवा प्रदाता और ना ही सरकार। कर्मचारियों ने बैठक कर यह यह मांग उठाई है कि जल्द कर्मचारियों का समायोजन हो। यह समायोजन चाहे सरकार करें या कंपनी करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की नौकरी जाती है, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, नाहर सिंह, देवेश जगबीर, कोमेश, मुकेश, देवेंद्र, मुनेंद्र, भुवनेश, अरविंद यादव आदि एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें