बाह। रैपुरा भदौरिया की गोशाला में निरीक्षण के समय हरा चारा नहीं मिला, भूसा भी कम था। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एआरए कॉपरेटिव ने पर्याप्त मात्रा में भूसा और हरे चारे का प्रबंध करने के निर्देश दिए।
रैपुरा भदौरिया की गोशाला का एआर कॉपरेटिव विमल कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गोशाला में 230 गोवंश मिले। हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी, भूसा भी कम था। व्यवस्थापक को हरे चारे के उत्पादन के निर्देश दिए। भूसे आदि का भी पर्याप्त मात्रा में प्रबंध सुनिश्चित करने की हिदायत दी। पशु चिकित्सा अधिकारी बाह डॉ. सुनील कुमार ने बताया निरीक्षण के दौरान कोई गोवंश बीमार या अस्वस्थ नहीं मिला। गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से किया जाता है। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत भी मौजूद रहे।