फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी आगरा की है ये तस्वीर: आधे घंटे की बारिश ने रोकी रफ्तार, हाईवे पर लगा वाहनों का लंबा जाम

Mon, 01 Jun 2026 08:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रविवार को हुई बारिश के बाद हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव होने से गुरु का ताल और सुल्तानगंज पुलिया पर लंबा जाम लग गया। हालात ऐसे रहे कि एक मिनट का सफर तय करने में वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट तक का समय लग गया।
विज्ञापन
आगरा हाईवे पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बारिश की वजह से रविवार दोपहर को कई इलाकों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा परेशानी सर्विस रोड पर पानी भरने की वजह से हुई। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर वाहनों की कतार लग गईं। पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने के प्रयास में लगे हुए थे। यही हाल सुल्तानगंज पुलिया का भी रहा। एक मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट तक लग गए।
विज्ञापन


रविवार दोपहर ढाई बजे बारिश की शुरुआत हुई थी। 30 मिनट की बारिश के बाद हाईवे के सर्विस रोड पर जलभराव हो गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। सर्विस रोड और हाईवे के बीच में डिवाइडर की तरफ पानी भरने से वाहन धीमी गति से चल रहे थे। इस कारण वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस कर्मियों की नहीं होने के कारण एक घंटे तक हाईवे पर वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर से पहले भी पानी भर गया। यहां पर अवैध तरीके से बसें भी रुकती हैं। जलभराव की वजह से एक लेन से निकलना मुश्किल हो गया। वाहनों की कतार लग गईं। कमला नगर और लंगड़े की चौकी सर्विस रोड पर भी पानी भरने से वाहन फंसे। बारिश के बाद ट्रैफिक पुलिस की नदारद रही। इस कारण दिक्कतें बढ़ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें