मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने रविवार को पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया और इसकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की। ताज परिसर में फैंस ने उनके साथ सेल्फी लीं, जबकि सुनील ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार ताजमहल जरूर देखना चाहिए।
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने रविवार को अपनी पत्नी के साथ ताज का दीदार किया। सुनील ग्रोवर जैसे ही ताज परिसर में दाखिल हुए, वहां मौजूद प्रशंसक उन्हें देखकर रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से प्रसिद्ध हुए अभिनेता को अपने बीच पाकर उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सुनील ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। इसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ मुख्य गुंबद के सामने डायना बेंच पर बैठकर यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं।