फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने मंडी समिति की व्यवस्थाओं पर फेरा पानी

Fri, 10 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
तेज हवा में उड़े टेंट, तिरपाल से ढका मतगणना हॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार) सुबह आठ बजे से मंडी समिति में मतगणना शुरू होगी। मगर, इससे पहले ही गुरुवार रात को हुई बारिश ने व्यवस्थाओं पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को भी झमाझम बारिश हुई। मंडी परिसर में लगे टेंट हवा में उड़कर तितर-बितर हो गए। वीआईपी गैलरी सजा शामियाना पूरी तरह से भीग गया। कुर्सियां और सोफे गीले हो गए। नगर निगम की टीम शुक्रवार सुबह से ही साफ-सफाई के अलावा पानी निकासी में जुट गई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मतगणना हॉल को भी तिरपाल से ढका गया। दरअसल, इन हॉलों की टीन शेड कई जगह से टूटी हुई है। बारिश की स्थिति में पानी से मतगणना का कार्य प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए टूटी टीन शेड के ऊपर अतिरिक्त टीन भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


रिजर्व में रहेंगे 50 कार्मिक
 मतगणना के लिए 551 कार्मिको को प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें सबसे अधिक बैंक कर्मचारी और एकाउंट से जुड़े कर्मचारी हैं। प्रत्येक राउंड की गिनती पूरी होने की स्वीकृति प्रेक्षक के हस्ताक्षर के बाद ही मिलेगी। इससे पहले दो अतिरिक्त माइक्रो आब्जर्वर ईवीएम की रैंडम चेकिंग करेंगे। काउंटिंग में 501 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। 50 रिजर्व में रखे जाएंगे।
शुक्रवार को कार्मिको को आगरा कालेज में फाइनल प्रशिक्षण दिया गया। डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज केएस अवस्थी के अनुसार, 50 कार्मिको को रिजर्व में रखा जाएगा। ताकि किसी कर्मचारी की तबियत खराब होने या अन्य स्थिति में इनमें से किसी को लगाया जा सके। मतगणना में लगे कार्मिको को वह विधानसभा बता दी गई है, जिसमें उनकी ड्यूटी लगाई गई है। मगर, टेबल नंबर उन्हें मतगणना स्थल पर ही पहुंचने के बाद बताई जाएगी। सभी कार्मिको को शनिवार सुबह छह बजे मंडी परिसर में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन



बिना पास प्रवेश नहीं
मंडी समिति में बिना पास के प्रवेश नहीं किया जा सकेगा। मतगणना में लगे कर्मचारियों को रिटर्निंग आफीसर की तरफ से पास जारी किए गए हैं वहीं सामान्य पास जिलाधिकारी की ओर से। सिर्फ ये दोनों पासधारक व्यक्ति ही मंडी में प्रवेश कर सकेंगे। मंडी समिति के दो सौ मीटर दायरे में भी भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी।

विजय जुलूस रहेंगे प्रतिबंधित

आगरा। मतगणना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में विजय जुलूस प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी या उसके समर्थकों को जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, मंडी समिति के दो सौ मीटर दायरे में भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने के बाद सीधे अपने निवास के लिए रवाना होंगे। वे भी खुली जीप में नहीं जा सकेंगे। उनके साथ कोई काफिला नहीं रहेगा।

मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे एजेंट
मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के एजेंट और मतगणना कार्मिक अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा शस्त्र, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर, मोबाइल फोन या ज्वलनशील पदार्थ मंडी समिति के अंदर प्रतिबंधित रहेगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार मालपाणी के अनुसार, मतगणना कार्मिक, उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता, कार्मिकों के लिए यह निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें