फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की बारिश से टापू बन गए तेरह मोहल्ले

विज्ञापन
नगर के मोहल्ला ककरइया में जलभराव के बीच से गुजरते लोग। अमर उजाला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। किसानों के साथ ही गर्मी से बेहाल लोगों के लिए भले ही बारिश राहत लेकर आई हो, लेकिन शहर के 13 मोहल्लों के लिए बारिश आफत बनकर आई है। यहां जलभराव से लोग परेशान हैं। कई मोहल्ले तो बारिश के पानी से टापू का रूप ले चुके हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि लोग बारिश के चलते घरों में कैद होने को मजबूर हैं। शुक्रवार को हुई बारिश ने पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। शहर की सड़कों पर जलभराव होने से लोग परेशान रहे। छात्र-छात्राएं मजबूरी में सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरे।
दृश्य-एक : मोहल्ला न्यू गाड़ीवान
नगर के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में जगह-जगह जलभराव है। यहां मोहल्ले की मुख्य सड़क भी जलभराव की चपेट में आ गई है। इसके चलते यहां से छात्र-छात्राओं को भी निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने इस मोहल्ले के लोगों को बरसात में जलभराव से निजात दिलाने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन

दृश्य-दो मोहल्ला दरीबा
नगर के मोहल्ला दरीबा में भी कई जगह बारिश में जलभराव हो जाता है। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही, बारिश से भी मोहल्ले की कई गलियों में जलभराव हो गया है। गलियों में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया है। आगे स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
दृश्य-तीन: मोहल्ला ककरइया
इस मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका से पूर्व में ही शिकायत की थी। इसके बाद भी नगर पालिका ने मोहल्ले के लोगों की जलभराव की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम यह है कि मोहल्ले में अभी से जलभराव की दिक्कत शुरू हो गई है। कई गलियों में पानी भर गया है। नगर पालिका को इस ओर शीघ्र ध्यान देने की जरूरत है।
दृश्य-चार: मोहल्ला अग्रवाल
इस मोहल्ले में भी कई जगह जलभराव की दिक्कत बरसात में हो जाती है। नगर पालिका ने जलभराव से निजात के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए, जिससे यहां जरा सी बारिश में ही गलियां जलमग्न हो जाती हैं। आगे और भी दिक्कत खड़ी होने की लोगों को चिंता सता रही है। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
इन मोहल्लों में भी है जलभराव
नगरिया, यदुवंशनगर, राजीव गांधीनगर, बृज कालोनी, नगला शिवलाल, नगला रते, यादवनगर, कृष्णानगर, सराव ज्ञान।
मोहल्ला न्यूगाड़ीवान में जलभराव को लेकर पहले ही नगर पालिका को जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया। यहां से गुजरने वाले मुख्य नाले तक की सफाई नहीं की गई।
दिवाकर प्रताप, मोहल्ला न्यू गाड़ीवान
मोहल्ला अग्रवाल में पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान जलभराव हुआ था। इसके बाद भी नगर पालिका ने कोई सबक नहीं लिया, जिसके चलते मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मोहम्मद शानू, मोहल्ला अग्रवाल
मोहल्ला दरीबा से जाने वाले नाले की सफाई नहीं कराई गई। इसके चलते यहां अभी से जलभराव होने लगा है। नगर पालिका को आगे आने वाली दिक्कतों को देखते हुए शीघ्र प्रयास करने चाहिए। नहीं तो हालात और बदतर हो जाएंगे।
मुकेश कुमार, मोहल्ला दरीबा
मोहल्ला ककरइया में तो बिन बारिश भी जलभराव रहता है। इस मोहल्ले की तरफ नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है। जिसके चलते यहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तो जरा सी बारिश हुई है और मुख्य गलियों में जलभराव हो गया है।
विमलेश सोलंकी, मोहल्ला ककरइया
अभी हाल ही में मैने कार्यभार ग्रहण किया है। जहां-जहां नालों में सफाई शेष रह गई है कराई जा रही है। चुनाव आचार संहिता के चलते इस प्रकार की दिक्कतें हुई हैं। शीघ्र ही सभी समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

लाल चंद्र भारती, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें