फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भीगा लाखों का अनाज

विज्ञापन
कोसीकलां में एसएमआई गोदाम में भीगी गेहूं की बोरी एवं चावल। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। राजकीय खाद्य एवं रसद विभाग के मंडी समिति परिसर में स्थित गोदाम में बरसात के पानी से अनाज भीग गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। गोदाम में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में राजकीय खाद्य एवं रसद विभाग का गोदाम है। सोमवार को जब गोदाम को खोला गया तो उसमें पानी से सैकड़ों बोरी अनाज भीगा हुआ मिला था। माना जा रहा है कि शनिवार-रविवार की रात हुई बरसात का पानी गोदाम में घुस गया। गोदाम की दीवारों पर पानी के अभी भी निशान हैं। यहां गोदाम में गेहूं, चावल व चना भरा हुआ था। गोदाम की देखरेख करने वाले एसएमआई मुकेश कुमार ने बताया कि बरसाती पानी से यह नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
दिन भर सफाई में जुटे रहे पालिका कर्मी
सोमवार को जब नगर पालिका कार्यालय खुला तो कर्मचारियों की आंखें खुली रह गईं। राजस्व विभाग सहित कई दफ्तरों में रखें कागजात, रजिस्टर बरसात के पानी से भींग गए। उन्हें दिन भर नगर पालिका कर्मचारी धूप में सुखाते रहे। अग्रसेन मार्ग की ओर से नगर पालिका गेट को मलबा डालकर बंद कर दिया, जिससे दफ्तर में पानी न घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें