- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, सोमवार को भी शाम को बादल छाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सर्दी के साथ लोगों को बारिश का भी सितम झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने जिले को लेकर वेबसाइट पर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को बारिश होने के आसार जताए हैं। हालांकि सोमवार को भी बारिश को लेकर अलर्ट था। देर शाम तक बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को बारिश होगी। तापमान अधिकतम 22 और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा। इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के करीब रहने के आसार हैं। इसके बाद शुक्रवार को धूप खिलने की संभावना जाहिर की गई है। इधर, मौसम को लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।