फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश में उफनाई गलियां बनी तलैया, घरों में भरा पानी

Tue, 14 Jul 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: नगला दलेल में जलमग्न गलियां, घरों में भरा पानी, निकासी की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प
विज्ञापन
बाह। बारिश के कारण नगला दलेल गांव की उफनाई गलियां तलैया सरीखी दिख रही हैं। घरों में पानी भरा हुआ है। सीलन से मकान गिरने की चिंता सता रही है, जबकि सांप, बिच्छू के हमले का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को तहसील मुख्यालय बाह पर आजाद समाज पार्टी की सरला सिंह गुर्जर, भीम आर्मी के सूर्यकांत गहलोत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम से जलनिकासी करवाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव की पीड़ित महिलाओं चरन देवी, कसूरी देवी, कुसमा, भूरी देवी, मालती ने बताया कि तालाब के उफान से गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है। घरों के बरामदे से लेकर पशुओं के बाड़े तक पानी आने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। पानी के साथ घरों में बिच्छू, सांप के हमले का खतरा बढ़ गया है। तालाब क्षेत्र की बस्तियों के लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। उन्होंने पानी की निकासी की समस्या के समाधान की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान सुल्तान सिंह, ब्रह्मलाल, राजवीर सिंह, राकेश, पूरन सिंह, ज्ञान सिंह, हरिओम, रामअवतार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें