फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शाहपुर गुर्जर में मगरमच्छों की दहशत, तालाब में लगाया जाल

Tue, 14 Jul 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: जैतपुर शाहपुर गुर्जर गांव के तालाब को खाली कराकर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगाया जाल
विज्ञापन
बाह। जैतपुर विकास खंड के शाहपुर गुर्जर गांव में बस्ती और स्कूल के नजदीकी तालाब में दो मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार को खाली कराए गए तालाब में वन विभाग ने मगरमच्छों को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया है।
विज्ञापन


जैतपुर विकास खंड के शाहपुर गुर्जर गांव के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के नजदीक के तालाब में शुक्रवार को एक एवं शनिवार को दो मगरमच्छ दिखे थे। मगरमच्छों के हमले की दहशत के चलते ग्रामीणों ने तालाब वाले रास्ते से निकलना बंद कर दिया है। ग्रामीण बलवीर सिंह, रविंद्र सिंह, शेर सिंह, सुशील, गोलू, बबलू के मुताबिक मगरमच्छों को पकड़ने के लिए ब्लॉक प्रशासन ने पंपसेट से तालाब खाली कराया है। जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मगरमच्छों को पकड़ने के लिए खाली कराए गए तालाब में जाल लगाया है। सोमवार को दिनभर वन विभाग की टीम जाल में मगरमच्छ के फंसने का इंतजार करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें