फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश बनी बाधा, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट लीग टली

Sat, 08 Aug 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आईपीएल की तर्ज पर प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट लीग का इंतजार फिलहाल बढ़ गया है। लगातार बारिश और मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए आयोजकों ने प्रतियोगिता को फिलहाल टाल दिया है।
विज्ञापन

आयोजन समिति की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे लीग का उद्घाटन 3 अगस्त और मुकाबले 4 अगस्त से प्रस्तावित थे। बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर 10 अगस्त कर दिया गया। जेबी क्रिकेट हब में आयोजन की तैयारी हो रही थी लेकिन मौसम ने एक बार फिर विराम लगा दिया। आयोजन सचिव हारून रशीद ने बताया कि नई तिथियों की घोषणा बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद की जाएगी। इस लीग की खासियत इसका अंतरराष्ट्रीय स्वरूप है। प्रतियोगिता में भारत के 22 राज्यों के चयनित खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंका, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें