फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से रास्तों पर कीचड़-दलदल, छात्र-छात्राएं परेशान

विज्ञापन
बाह: बारिश के पानी से स्कूली रास्तों पर कीचड़, दलदल से छात्र-छात्राओं को सता रहा हादसे का डर
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के रामकुआं एवं धायपुरा के स्कूल के रास्ते पर बारिश से हुए जलभराव से कीचड़ और दलदल के हालात पैदा हो गए हैं। स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं फिसल कर कई बार चुटैल हो चुके हैं। कपड़े कीचड़ से खराब जाते हैं।
विज्ञापन

धनियापुरा, पटकुइयनपुरा, मिड़कौली गांव में भी रास्ते पर कीचड़, दलदल होने की वजह से अभिभावक अपने छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से डरने लगे हैं। मंगदपुर, हिंगोटखेडा, सहाबरायपुरा आदि गांवों के बच्चे भी जलभराव की वजह से स्कूल आने जाने में हादसे के खतरे को लेकर चिंतित हैं। समाजसेवी कुलदीप भदौरिया, भूपेन्द्र सिंह ने स्कूली रास्तों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें