फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले फिर बदला मौसम, बारिश होने से किसान परेशान, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Wed, 04 Mar 2020 05:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

29.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
16.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
04 डिग्री ज्यादा हुआ सामान्य से पारा
 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बुधवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद जिलेभर में बूंदाबांदी हुई। हालांकि मौसम विभाग ने अभी और बारिश होने की चेतावनी जारी की है, इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

 
विगत 29 फरवरी की रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इससे गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ था। अभी किसान संभले भी नहीं थे कि फिर मौसम विभाग ने तीन मार्च से सात मार्च के बीच तेज पूर्वी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी।

बुधवार दोपहर तक मौसम ठीक था, लेकिन अचानक हवाओं ने अपना रुख बदला तो काले बादल छा गए। दो बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक जिले में बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


भले ही आधे घंटे बाद बूंदाबांदी हुई, लेकिन अभी खतरा बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका बनी हुई है। अगर बारिश हुई तो नुकसान के बाद बची गेहूं की फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। 
 
विज्ञापन

फसलों की सिंचाई से बचें 
मौसम को लेकर जहां किसानों की नींदें उड़ गई हैं तो वहीं कृषि विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह का कहना है कि बारिश को तो रोका जाना संभव नहीं है, लेकिन नुकसान को कम करने के लिए किसान कुछ उपाय कर सकते हैं।

इसके लिए उन्होंने किसानों को अभी गेहूं की सिंचाई न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही अगर फसल की सिंचाई की जा चुकी है तो खेत में पानी न भरा रहने दें। 

अभी सात मार्च तक मौसम खराब रहने की आशंका है। पूर्वी हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है। अभी हल्की फुल्की बारिश हुई है, इससे फसल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें