फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Etah Up: उमसभरी सुबह के बाद झमाझम बरसे काले बादल, तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Mon, 17 Aug 2020 12:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
एटा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा नगर क्षेत्र में सोमवार की दोपहर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को जहां उमस से राहत मिल गई, वहीं जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एक घंटे बाद ही उमस ने फिर से लोगों का हाल बेहाल कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे काले बादल छा गए। करीब 12:15 बजे बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते सड़कों और घंटाघर, हाथी गेट, बाबूगंज बाजार में पानी भरने से ग्राहकों को निकलने में काफी दिक्कतें हुईं। वहीं मेहता पार्क पर भी जलभराव होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 

शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेमनगर चौराहे पर जलभराव होने की वजह से मोहल्लेवासियों को गंदे पानी से निकलने को मजबूर हो गए। बारिश होने के बाद शहर की ठंडी सड़क और रेलवे रोड पर फिसलन बढ़ गई। सीवर लाइन खोदाई से उखड़ी पड़ी मिट्टी फिसलन का सबब बनती नजर आई। फिसलन से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें