फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से खेलों पर ब्रेक, खिलाड़ियों की तैयारी पर असर

विज्ञापन
मैदान में पानी भरा होने से निराश ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। दो दिन लगातार हुई बारिश शहर के खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश से शहर के अधिकांश खेल मैदान पानी से भर गए हैं। नतीजा यह है कि तैयारी में खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास प्रभावित हो गया है। कई अकादमियों को प्रशिक्षण सत्र रद्द करने पड़े। बारिश ने खिलाड़ियों को केवल इंडोर फिटनेस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग तक सीमित कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के खेल मैदानों पर बृहस्पतिवार को सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल देखने को नहीं मिली। सुबह और शाम दोनों सत्रों में बारिश के कारण खिलाड़ी मैदान तक तो पहुंचे, लेकिन अभ्यास शुरू होने से पहले ही उन्हें लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा असर क्रिकेट पर पड़ा है। गीली पिचों और पानी से भरे आउटफील्ड के कारण नेट अभ्यास नहीं हो सका। तेज गेंदबाज रन-अप नहीं ले पाए, जबकि बल्लेबाजों को मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास का मौका नहीं मिला।
प्रशिक्षकों का कहना है कि लगातार कई दिनों तक आउटडोर अभ्यास बंद रहने से खिलाड़ियों की मैच लय प्रभावित होती है। हालांकि इस दौरान फिटनेस, स्ट्रेंथ, मोबिलिटी और बेसिक स्किल्स पर विशेष काम कराया जा रहा है ताकि मौसम साफ होते ही खिलाड़ी बिना ज्यादा समय गंवाए मैदान पर लौट सकें।
विज्ञापन

सूरजभान क्रिकेट अकादमी के कोच ओम यादव ने कहा कि बारिश से मैदान पूरी तरह भीग गए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए नेट अभ्यास रोकना पड़ा है। फिलहाल इंडोर फिटनेस, स्ट्रेंथ और बेसिक तकनीक पर काम कराया जा रहा है। उम्मीद है कि मौसम साफ होते ही नियमित अभ्यास फिर शुरू हो जाएगा।
वहीं, खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यास का हर दिन उनके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए वे इंडोर ट्रेनिंग, जिम और फिटनेस ड्रिल के जरिये खुद को तैयार रखने की कोशिश कर रहे हैं। यदि बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहता है तो शहर में प्रस्तावित कई स्थानीय प्रतियोगिताओं, चयन ट्रायल और अभ्यास मैचों की तैयारियां भी प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें