फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी ठंड, कई स्थानों पर ओले भी गिरे

विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर में होती तेज बारिश - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गुरुवार रात से लगातार बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कड़ाके की ठंड शुरू होने से लोग परेशान हो गए। जिले में कई स्थानों पर ओले गिरने से प्रभावित इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। तेज सर्द हवाएं भी चलीं। पूरे दिन घने काले बादल छाए रहे।
विज्ञापन

गुरुवार रात में कहीं तेज बारिश हुई, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। कई इलाकों में मध्यरात्रि के बाद मूसलाधार बारिश भी हुई। सुबह जब लोग सो कर उठे तो उन्हें जगह-जगह जलभराव व कीचड़ का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी पूरे दिन रिमझिम होती रही। दरियावगंज इलाके में ओले गिरे। भरगैन इलाके में ओलों के साथ बारिश हुई। शाम पांच बजे सोरों इलाके में भी बारिश संग ओले गिरे। लोग कड़ाके की ठंड में सिकुड़ते देखे गए।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर अपेक्षाकृत कम लोग देखे गए। बारिश और ओले गिरने से आलू, तंबाकू और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। अन्य फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक बनताई जा रही है। भरगैन की सड़कों पर पानी बहता रहा। रेल मार्ग पर जलभराव हो गया। घर की छतों पर भी काफी ओले इकट्ठे हो गए। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे रहे।
विज्ञापन

शूल सी चुभ रही हवा
दिनभर बूंदाबांदी के साथ ही हवा भी चलती रही, जो को शूल की तरह चुभ रही है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सूरज बादलों में छिपे रहे और सर्द हवाएं दिनभर चलती रहीं।
आलू की फसल को नुकसान
- बारिश और ओलों की वजह से आलू की फसल को काफी क्षति हुई है। इस समय बारिश का कोई अनुमान नहीं था। किसानों को फसलों की क्षति से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
- सुरेश चंद्र।
सरसों को भी काफी क्षति
- बारिश से आलू ही नहीं सरसों, तंबाकू आदि की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। सरसों का फूल भी झड़ा है, जिससे किसानों को क्षति हुई है और खेतों कटी पड़ी सरसों की फसल का दाना भी खराब हो गया है।
- ओमप्रकाश, किसान।
काफी लाभकारी है यह बारिश
- विंटर रेन फसलों के लिए काफी लाभकारी है। किसान बारिश के बाद अब अपने खेतों यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करें। फसलों को काफी लाभ होगा- सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत
- स्वास्थ्य के प्रति यह मौसम काफी संवेदनशील है। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऊनी वस्त्र पहने के साथ ही गरम पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करें- डा. राजकिशोर, सीएमएस, जिला अस्पताल।
घर पर गिरी बिजली, उपकरण फुंके
सहावर क्षेत्र के ग्राम म्यासुर में गुरुवार रात बारिश के दौरान एक घर पर बिजली गिरी। गांव निवासी भजनलाल शाक्य पुत्र हेतराम के घर पर बिजली गिरी। परिजन घर से अनहोनी की आशंका से घर से बाहर निकल गए। बिजली गिरने से मकान की छत में छेद हो गया। सौर ऊर्जा की प्लेंटे, टीवी, इंवर्टर, बैटरी, मकान की वायरिंग आदि जल गए। उनका मकान भी कई जगह से चटक गया। गनीमत रही की बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने डीएम से आपदा राहत के तहत मदद मांगी है। अमांपुर के गांव भाऊपुर में भी बिजली गिरी, जिससे श्यामसिंह की बाजरा की करब के सौ बंडल जल गए। गांव नादरमई में किसान बेचेलाल के सूखे चारे के बंडल बिजली गिरने से जल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें