फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों में हुई बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
करहल में बारिश के पानी से होकर निकलते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। जिले में रविवार को कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। कस्बा करहल में झमाझम बारिश से बाजरा की फसल में नुकसान हुआ है। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी बारिश को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद अचानक जिले में काले बादल छाने के साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हुई। शहरी क्षेत्र में तो रिमझिम बारिश हुई, लेकिन करहल क्षेत्र में कई जगह झमाझम बारिश हुई। इससे फसलों में नुकसान हुआ। बाजरा की फसल में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। किसान बाजरे की फसल को लेकर चिंतित हैं। देर रात तक जिले में काले बादल छाए हुए थे।
किसान राधेश्याम का कहना था कि वैसे भी बाद में हुई बारिश के कारण बाजरे की फसल में 20 प्रतिशत नुकसान हो चुका है यदि और बारिश होती है तो निश्चित ही बाजरे की फसल में 40 से 50 प्रतिशत का नुकसान होगा। किसान रमेश सिंह चौहान का कहना था कि अब बारिश धान की फसल के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन

यदि तेज हवा के साथ बारिश होती है तो धान की फसल भी गिर सकती है। धान की फसल में दाना पड़ चुका है। ऐसे में यदि तेज बारिश होती है धान की फसल में भी नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें