फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से रैपुरा में तालाब ओवरफ्लो, रास्तों में भरा पानी

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। रैपुरा में बारिश के कारण तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर गलियों में भरा
विज्ञापन
फतेहाबाद। मंगलवार को हुई बारिश के कारण फतेहाबाद क्षेत्र के रैपुरा गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया। मुख्य मार्गों, गलियों के साथ लोगों को घरों के सामने तक पानी भर हुआ है। जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हुआ है। ग्रामीण तालाब के गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की बरसों से सफाई नहीं हुई है।तालाब में सिल्ट के साथ कचरा भरा हुआ है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण ओवरफ्लो हुआ तालाब का पानी रास्तों और गलियों तक में भर गया। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को गंदे बदबूदार पानी से होकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। गांव के ब्रह्मलाल सिकरवार ने बताया कि बारिश के चलते तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस गया है। राकेश, रामवीर, रामअवतार, प्रमोद, रामनिवास आदि लोगों के घरों के सामने पानी भर गया है, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हुआ है। लोगों में गुस्सा है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी तालाब की सफाई नहीं कराई जा सकी है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें