आगरा। मथुरा के बीएसए कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयी टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता में सेंट जोंस कॉलेज, आगरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों सेंट जोंस कॉलेज आगरा, आरबीएस कॉलेज आगरा, नेशनल पीजी कॉलेज मैनपुरी, बीएसए कॉलेज मथुरा और छलेसर कैंपस, आगरा ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला सेंट जोंस कॉलेज और आरबीएस कॉलेज के मध्य खेला गया। सेंट जोंस कॉलेज ने शानदार जीत दर्ज की।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी। कॉलेज के खेल संयोजक प्रो. राजीव फिलिप, विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता ऐंड, प्रो. विनि जैन, प्रो. संजय जैन ने भी विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।