लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट की सबसे ज्यादा मारामारी है। ट्रेनों में मारामारी से बचने को चार और समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। आगे पढ़ें और जानें इनका समय और रूट चार्ट।
उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट की सबसे ज्यादा मारामारी है। बुकिंग के लिए भी लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 4 और समर स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की है।
विज्ञापन
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04823-04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर का 15 से 29 जून तक संचालन होगा। इसमें एसएलआर के दो, सामान्य श्रेणी के 2, स्लीपर के 10 और एसी तृतीय के 4 कोच हैं।
ट्रेन संख्या 04823 जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को और ट्रेन संख्या 04824 मऊ से प्रत्येक सोमवार को 17 जून से एक जुलाई तक चलेंगी। इस ट्रेन का बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव होगा। दोपहर 12:43 बजे आएगी और 12:45 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04412-04411 निजामुद्दीन-इंदौर जंक्शन-निजामुद्दीन-इंदौर जंक्शन का भी संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04412 प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार चलेंगी। ट्रेन संख्या 04411 प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को संचालित होंगी। ट्रेन में एसएलआर के 2, एसी तृतीय के 16 कोच समेत 18 बोगी हैं।