फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली पर रेलवे ने शुरू कीं 13 स्पेशल ट्रेनें

Sat, 14 Feb 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होली के त्योहार पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 13 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें से अधिकतर ट्रेनें लंबी दूरी वाली हैं। इनका ठहराव आगरा के विभिन्न स्टेशनों पर रहेगा।
विज्ञापन

होली पर घर आने-जाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने होली स्पेशल के नाम पर 13 ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें सप्ताह में 2, 5 और 7 फेरे लगाएंगी। इनमें दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन एक और दो मार्च को संचालित होगी। उधना जं-अयोध्या कैंट और अयोध्या से उधना की बीच विशेष ट्रेन चलेगी। हावड़ा–खातीपुरा–हावड़ा विशेष ट्रेन 25 फरवरी और 11 मार्च को चलेगी। गाड़ी संख्या 03008 खातीपुरा से हावड़ा के लिए 27 फरवरी और 13 मार्च को आगरा पहुंचेगी। आगरा से असरवा के बीच एक मार्च से 29 मार्च तक प्शेनल ट्रेन संचालित होगी। सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी। लालकुआं-राजकोट और जबलपुर निजामुद्दीन के बीच दो ट्रेनों का संचालन होगा। ये ट्रेनें दो और 10 मार्च के बीच अलग-अलग दिन संचालित होंगीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें