फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में रेलवे: चेन पुलिंग करने वालों से वसूला 8.35 लाख का जुर्माना, 2266 यात्रियों पर हुई कार्रवाई

Thu, 04 Apr 2024 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

इन दिनों रेलवे एक्शन मोड में नजर आ रहा है। आगरा मंडल में चेन पुलिंग करने वालों से 8.35 लाख का जुर्माना  वसूला। 2266 यात्रियों पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
Agra News : चेन पुलिंग। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे ने 2266 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8,35,165 रुपये जुर्माना वसूला है। ट्रेनों को लेटलतीफी से बचाने के लिए मंडल में विभाग ने अभियान चलाया है।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 में आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देशन में अभियान चलाया गया। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 647 लोगों पर कार्रवाई की गई और 90,830 रुपये जुर्माना वसूला गया। 

मथुरा जंक्शन में 1,347 लोगों पर कार्रवाई की गई और 5,76,140 रुपये वसूला गया। इसके अलावा धौलपुर स्टेशन पर 120 लोगों से 67,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आगरा मंडल के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें