फोटो 2 खेरागढ़तांतपुर में रेलवे की जमीन पर चला बुलडोजर, एक दर्जन झोंपड़ियां हटाईं
जगनेर। तांतपुर कस्बे में रेलवे विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को बुलडोजर चलाया। रेलवे की जमीन पर कई सालों से कुछ लोगों ने बस्ती और दूसरे निर्माण कर कब्जा किया हुआ था। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद मौके से पूरी तरह अतिक्रमण हटा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी और सब इंस्पेक्टर ज्ञानेश प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।