फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए खुशखबरी: आगरा होकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, गुजरात का सफर हुआ आसान; देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 21 Nov 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन और अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। इनमें गोरखपुर-वलसाड और गोरखपुर-उधना ट्रेनें आगरा ईदगाह होकर गुजरेंगी, जबकि मालदा टाउन-शकूरबस्ती ट्रेन टूंडला होकर चलेगी।
 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें आगरा होकर गुजरने वाली ट्रेनों को भी शामिल किया गया है। गोरखपुर-वलसाड विशेष ट्रेन 20 नवंबर को गोरखपुर से चलकर 21 की रात 2:15 से 2:20 बजे आगरा ईदगाह पहुंचेगी। वापसी में 05062 वलसाड-गोरखपुर विशेष ट्रेन 21 नवंबर को रात 10:10 बजे वलसाड से चलकर 22 नवंबर को दोपहर 3:40 से 3:45 बजे आगरा ईदगाह पहुंचेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर-उधना विशेष ट्रेन 22 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 7:35 बजे चलकर शाम 7:15 से 7:20 बजे आगरा ईदगाह पहुंचेगी। वापसी में 05018 उधना-गोरखपुर विशेष ट्रेन 23 नवंबर को दोपहर तीन बजे उधना से चलकर 24 नवंबर को सुबह 7:31 से 7:36 बजे आगरा ईदगाह पहुंचेगी। इसके अलावा मालदा टाउन-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन 25 और 26 नवंबर को अतिरिक्त फेरों में चलेगी। यह ट्रेन टूंडला होकर गुजरेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन या एनटीईएस एप पर ट्रेनों की स्थिति जांचने की अपील की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें