फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर विरोधी नीति को लेकर रेलवे यूनियन ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
टूंडला में मसाल जुलूस निकालते एनसीआरएमयू के पदाधिकारी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ( एनसीआरएमयू) से जुड़े रेलकर्मियों ने अपने चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। यूनियन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एनसीआरएमयू के कार्यालय पर शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे पदाधिकारी व रेलकर्मचारियों ने नारेबाजी की और मशाल जुलूस निकाला। जुलूस रेलवे स्टेशन परिसर में घूमते हुए कार्यालय पर समाप्त हुआ। सहायक शाखा सचिव जयकिशन अजवानी ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी है। सरकार के जो भी निर्णय हैं वे कर्मचारियों के विरोध में हैं।
सरकार हर चीज का निगमीकरण कर रही है। इसमें रेलवे भी शामिल कर ली है। डीके दीक्षित ने कहा कि सरकार के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिए जाएंगे। बलराम, राकेश कुमार, केपी सिंह, कैलाश चंद्र, संजीव यादव, विनोद यादव, सरदार यादव, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, कृष्णा मीना, मीना देवी, रामसेवक शर्मा, दीपक शर्मा, देवेश गौतम, टीकम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें