फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीति के विरोध में काली पटटी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते एनसीआरएमयू के पदाधिकारी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ओर से जन जागरण सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को अंतिम दिन काली पट्टी बांधकर भारत सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान रेलवे की तीनों ब्रांचों के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही 19 सितंबर 1968 के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

यूनियन की मैकेनिकल शाखा के मंत्री बलराम ने कहा कि मांगों के बावजूद भारत सरकार पुरानी पेंशन स्कीम को लागू नहीं कर रही है। इससे नए कर्मचारियों का नुकसान हो रहा है। शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर रेलवे की जमीनों को न बेचा जाए। रिक्त पड़े सभी पदों का शीघ्र भरा जाए।
इस दौरान राकेश कुमार, डीके दीक्षित, कैलाश चंद्र, दीपक शर्मा, संजीव यादव, सरदार यादव, केपी सिंह, सुनील शर्मा, इमरान अहमद, गजाला, संतोष कुमार, वशी अहमद, मीना देवी, वाजिद अली, सूरज पाल, राम सेवक शर्मा, देवेन्द्र गौतम, गौरव कुमार, नंदकिशोर, अमित कुमार, कंचन कुमार, चंदन मेहता, वीरेन्द्र सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें