फतेहाबाद के गांव कोरियनपुरा को जाने वाले मार्ग पर रेलवे की दीवार लगने का विरोध प्रदर्शन करते ग्
फतेहाबाद। रेल पटरी के दोनों तरफ सीमेंट की दीवार बनाए जाने से कई गांवों का आवागमन ठप हो गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
फतेहाबाद-इटावा रेल मार्ग बनने से कोरियनकापुरा, वाचापुरा, सारंगपुर, भीकमपुरा को जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। पिछले कई वर्षों से यहां के लोग पुलिया बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेल पटरी के दोनों तरफ सीमेंट की दीवार बनाई जा रही है। इससे रेल पटरी के बगल से निकल जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। लोगों का कहना था कि काफी समय से वह पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं। रेल विभाग ने पुलिया तो नहीं बनाई। अब पटरी के दोनों तरफ दीवार बनाकर हमारा रास्ता बंद कर दिया है। अब इन गांवों के लिए जाने का दूसरा कोई मार्ग नहीं है। कोरियनपुरा को जाने का दूसरा कोई सहायक संपर्क मार्ग नहीं होने से यहां के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। किसानों को भी काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रेलवे से पुलिया निर्माण की मांग की है।