फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जागराजपुर में रेलवे पुलिया से बाधित हुआ किसानों का रास्ता

Fri, 23 Jan 2026 03:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जगराजपुर में रेलवे पुलिया से बाधित हुआ किसानों का रास्ता को लेकर निरीक्षण करते तहसीलदार,मौजूद क - फोटो : -संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र के ग्राम जागराजपुर में रेलवे पुलिया के समीप नवनिर्मित पुलिया के कारण किसानों की वर्षों पुरानी कृषि मार्ग व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई है। पुलिया निर्माण के दौरान किसानों का एकमात्र आवागमन मार्ग तोड़ दिया गया। रेलवे विभाग ने किसानों को वैकल्पिक रास्ता देने से इंकार कर दिया। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी फतेहाबाद प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने शैलेश यादव एवं ग्राम जागराजपुर के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ विगत दिवस उपजिलाधिकारी फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को तत्काल रास्ता उपलब्ध कराए जाने, रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की गई थी। बृहस्पतिवार को तहसीलदार फतेहाबाद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समाजवादी पार्टी फतेहाबाद प्रभारी राजेश कुमार शर्मा किसानों के साथ मौजूद रहे। तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार ने मौके पर ग्रामीणों एवं किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें