फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलांचल एक्सप्रेस के इंजन से टकराया जानवर

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर बुधवार को नीलांचल एक्सप्रेस से जानवर टकरा गया। घटना के चलते डाउन लाइन साढ़े तीन घंटे तक प्रभावित रही। इस दौरान पीछे से आ रहीं कालका मेल, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

आनंदविहार टर्मिनल से चलकर पुरी जा रही 02816 नीलांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। सुबह 11:30 बजे के करीब ट्रेन सामहो रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची। तभी अचानक खेतों के रास्ते निकलकर एक जानवर रेल ट्रैक पर पहुंच गया। जानवर को आता देख चालक ने हॉर्न बजाकर उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन जानवर तब तक इंजन से टकरा गया। इंजन से टकराने के बाद जानवर के चिथड़े उड़ गए। साथ ही इंजन का प्रेशर पाइप फटने से इंजन ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने ट्रेन को रोकते हुए घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने टीएक्सआर विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची टीम ने इंजन के टूटे काऊ केचर व प्रेशर पाइप को सही किया, वहीं इंजन में फंसे जानवर के लोथड़ों को निकाला। दोपहर दो बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस घटना के चलते पीछे आ रहीं कालका मेल, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें