फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदघाटन मैच में रेलवे ने सेंट थॉमस को हराया

विज्ञापन
10एमएनपी-05-क्रिश्चियन मैदान में जनपदीय प्रतियोगिता में ख्ेलते खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सुधींद्र शुक्ला मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहला मुकाबला रेलवे और सेंट थॉमस के बीच खेला गया। इसमें रेलवे की टीम ने सेंट थॉमस को 78 रन से मात दी।
विज्ञापन

सेंट थॉमस स्कूल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये रेलवे की टीम 28.5 ओवर में 187 रन पर आउट हो गई। रेलवे की ओर से प्रियांशु ने शानदार 63, अंकित ने 21 व विक्रम ने 20 रनों की पारी खेली। सेंट थॉमस स्कूल की ओर से सूर्यांश, मो. इबाद व नितिन ने दो-दो विकेट प्राप्त किये। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट थॉमस स्कूल की टीम 19.4 ओवर में महज 109 रन पर ही सिमट गई। सेंट थॉमस की ओर से शैलेश ने सर्वाधिक 25, सुमित ने 21 रन बनाये।
रेलवे की ओर से अंकित ने चार, अभिषेक यादव ने तीन व शैलेश ने दो विकेट झटके। मैच में एंपायरिंग सुनील शुक्ला व प्रबल प्रताप सिंह ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने व कमेंट्री यश शर्मा ने की। मैच का उद्घाटन मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मिश्रा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गेंद खेलकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने स्वर्गीय सुधींद्र शुक्ला के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एमसीए सचिव बीडी शुक्ला, योगेश मिश्रा, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर, राकेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें