फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: एक जुलाई से तत्काल टिकट की बुकिंग में बड़ा बदलाव...आधार होगा जरूरी, जानें किस तरह होगा रिजर्वेशन

Mon, 23 Jun 2025 11:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आधार नंबर डालने के बाद, यात्रियों को उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे बुकिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में होगा बदलाव। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने तत्काल टिकट की बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। यह नियम ऑनलाइन बुकिंग, रिजर्वेशन काउंटर और एजेंट्स के माध्यम से की जाने वाली बुकिंग पर लागू होगा। इसका मकसद आम लोगों को कन्फर्म तत्काल टिकट आसानी से मुहैया कराना है। माना जा रहा है कि इससे तत्काल टिकट प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और अवैध टिकटिंग पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


रेल मंडल, आगरा की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 1 जुलाई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप से तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अपनी आईआरसीटीसी यूजर प्रोफाइल में आधार नंबर लिंक करना होगा। इसके साथ ही उसका वेरिफिकेशन करना होगा। इससे यात्री को कन्फर्म तत्काल टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
 
Trending Videos

इसके अलावा 15 जुलाई से आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। आधार नंबर डालने के बाद, यात्रियों को उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे बुकिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दर्ज करना होगा। यह नियम एसी और नॉन एसी दोनों कोचों पर लागू होगा, जिससे कि केवल वास्तविक यात्री ही तत्काल टिकट बुक कर सकें।

 
विज्ञापन

यात्रियों के लिए तत्काल का नया समय
बुकिंग विंडो एसी कोचों के लिए सुबह 10 बजे और नॉन एसी कोचों के लिए सुबह 11 बजे खुलती है। यह शुरुआती 30 मिनट का समय केवल आधार-सत्यापित व्यक्तिगत यात्रियों के लिए आरक्षित होगा। इस सख्ती से यात्रियों को अपनी जरूरत के समय टिकट बुक करने का बेहतर मौका मिलेगा।

गुजरती हैं 200 से अधिक ट्रेनें
आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन से रोज 200 से अधिक यात्री ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें वंदेभारत, गतिमान, शताब्दी, राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के साथ मेल व एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों में आगरा से प्रतिदिन हजारों तत्काल टिकट बुक होते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक होने वाले तत्काल टिकट एजेंट और आम लोग बुक करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-UP में खौफनाक वारदात: मौसेरे भाई से निकाह के लिए युवती ने मरवा दिया आशिक, दरिंदों ने बिलाल का गला-कलाई काटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें