फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 की जगह 120 की रफ्तार में दौड़ाई ट्रेन, दो ट्रेनों के चालक और सहायक निलंबित

Fri, 24 May 2024 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

20 किमी प्रति घंटा की बजाय 120 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से ट्रेन दौड़ा दी। रेलवे ने लापरवाही बरतने पर दो चालकों और उनके सहायकों को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को तेज गति से दौड़ाने के मामले में चालक और सहायक को निलंबित किया गया है। साथ ही मालवा एक्सप्रेस के चालक और सहायक के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई कि गई है।
विज्ञापन


इन दोनों ट्रेनों के चालकों ने आगरा के पास अपनी-अपनी ट्रेनों को 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाले क्षेत्र में 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया था। इसको लेकर रेलवे ने कार्रवाई की है। 


आगरा डिविजन की प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जाजऊ और मानिया स्टेशन के पास रेलवे पुल का निर्माण हो रहा है। इन जगहों पर एहतियात के तौर पर गति सीमा 20 किमी प्रतिघंटा तक सीमित की गई है।

विज्ञापन


इसके बावजूद दोनों ट्रेनों को इनके चालकों ने 120 की गति से दौड़ाया। यह घोर लापरवाही का मामला है। इससे सैकड़ों यात्रियों की जान को ख़तरा हो सकता था।

जबकि चालक और सहायक के पास पूरे रास्ते का एक व्यापक चार्ट होता है। इसमें गतिसीमा का विस्तृत ब्यौरा होता है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत इस चार्ट का पालन जरूरी है।

उन्होंने बताया कि सामान्य स्थिति में इन दोनों जगहों पर गति सीमा 120 है। लेकिन, इस तरह की चूक को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी वजह से दोनों ट्रेनों के चालकों और सहायकों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें