फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली रूट पर सिग्नल फेल, रेलवे ने रिस्क पर गुजारीं रेल

Sat, 16 Sep 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा/मथुरा
विज्ञापन
रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा से दिल्ली जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे का गेट खुलने से छाता में सिग्नल बॉक्स टूट गया। सिग्नल फेल हो गए। घटना के बाद शुक्रवार की रात से तड़के साढ़े चार बजे तक गाड़ियों को कॉशन आर्डर के साथ बगैर सिग्नल गुजारा गया।  
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार की रात एक बजे मथुरा से एमटी बीसीएन मालगाड़ी दिल्ली की तरफ जा रही थी। रात 1:13 बजे मालगाड़ी के डिब्बे का गेट अचानक खुल गया। ये गेट छाता में गांव दौताना के निकट लाइन किनारे लगे सिगभनल पोस्ट से टकराया और सिग्‍नल पोस्ट टूट गई। इससे सिग्नल ठप हो गए। 

इसके बाद छह ट्रेनों को कॉशन आर्डर के साथ गुजारा गया। इसके बाद भी ट्रेनें बगैर सिग्नल के गुजरती रहीं। तड़के करीब साढ़े चार बजे सिग्नल पोस्ट को ठीक किया जा सका। घटना की जानकारी होने पर मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव मथुरा पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


इसके बाद डीआरएम ने मथुरा जंक्शन का निरीक्षण भी किया। डीसीएम संचित त्यागी ने बताया कि आगरा-दिल्ली रूट पर छाता के पास सिग्नल टूटने के कारण ट्रेनें कुछ घंटे धीमी गति से निकाली गई थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें