मथुरा जंक्शन पर रेल मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : अमर उजाला
जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोटा जा रहे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया और रेलवे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। ट्रेन स्टेशन पर दो मिनट रुकी। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
रेल मंत्री पीयूष गोयल कोटा किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यह ट्रेन निजामुद्दीन से कोटा के लिए जा रही थी। मथुरा जंक्शन पर दोपहर 2:30 बजे रेलमंत्री के आने की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई थी। ट्रेन 2:52 पर पहुंची।
जीआरपी, आरपीएफ, स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह, आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट केशव सिंह व अनिल अधिकारी उनका स्वागत करने पहुंचे। दो मिनट के ठहराव के दौरान रेल मंत्री ने स्टेशन के प्लेटफार्म दो का निरीक्षण किया।
इसके बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल कोटा की ओर चले गए। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि जनशताब्दी एक्सप्रेस के दौरान अचानक रेल मंत्री पहुंचे थे।